अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार | Albert Einstein hindi thoughts

अल्बर्ट आइंस्टीन एक एसे वैज्ञानिक है जो खुद में ही एक विज्ञान की शाखा है। आइंस्टीन ने ब्रह्मांड की हमारी समझ को पूरी तरह से बदल दिया। आज उनके सिद्धान्तों की वजह से हम समय यात्रा के बारे में सोचते है। उन्होंने बताया की गुरुत्वाकर्षण कैसे काम करता है, गुरुत्वाकर्षण समय पर क्या असर डालता है, अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व के महान वैज्ञानिकों में गिने जाने वाले भौतिकशास्त्री हैं. इन्होंने विश्व को साधारण रिलेटिविटी, विज्ञान के दर्शन शास्त्र और द्रव्यमान – ऊर्जा के समीकरण सूत्र E=MC^२ की खोज कर के विज्ञान को एक नयी दिशा मिली | आज हम आपके साथ इन महान वैज्ञानिक के प्रेरणादायक अनमोल विचार आपके साथ शेयर कर रहे है. हम आशा करते है की यह अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार आपके जीवन में सकरात्मक ऊर्जा भरने में महत्व पूर्ण  साबित होंगे.

जिंदगी जीने के दो तरीके है। पहला यह कि कुछ भी चमत्कार नहीं है, दूसरा यह कि दुनिया की हर चीज चमत्कार है।

एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन ; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?

सूचना ज्ञान नहीं है।

कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर नहीं हल की जा सकती है जिस पर वह उत्पन्न हुई है।

शांति जोर डालकर प्राप्त नहीं की जा सकती, सिर्फ समझकर प्राप्त की जा सकती है।

असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।

दो चीजें अनंत हैं: ब्रह्माण्ड और मनुष्य कि मूर्खता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।

प्रत्येक इंसान जीनियस है। लेकिन यदि आप किसी मछली को उसकी पेड़ पर चढ़ने की योग्यता से जज करेंगे तो वो अपनी पूरी ज़िन्दगी यह सोच कर जिएगी की वो मुर्ख है।

एक सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो। बल्कि मूल्यों पर चलने वाले इंसान बनो।

ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं-और एक बराबर ही मूर्ख भी।

जब आप एक अच्छी लड़की के साथ बैठे हों तो एक घंटा एक सेकंड के सामान लगता है। जब आप धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकंड एक घंटे के सामान लगता है। यही सापेक्षता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचारockquote>

यदि आप प्रसन्नतापूर्वक जीना चाहते हो तो इसे एक व्यक्ति या वस्तु के बजाय एक लक्ष्य से बांधो।

अपनी सर्वोत्तम क्षमताओ के अनुसार राजनितिक मामलो में दोषसिद्धि हर नागरिक का कर्तव्य है।

संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है।

क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।

बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।

यदि मानव जीवन को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी।

तर्क आपको एक स्थान अ से दूसरे स्थान ब तक ले जाएगा, कल्पना आपको कहीं भी ले जा सकती  है।

इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।

परेशानी के मध्य ही अवसर छिपा होता है।

ज्ञान से ज्यादा कल्पना जरूरी है।

व्यक्ति की कीमत इससे नहीं है कि वो क्या प्राप्त कर सकता है, बल्कि इसमें है कि वो क्या दे सकता है।

भय से शांति नहीं लाई जा सकती। शांति तो तब आती है जब हम आपसी विश्वास के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।

न्यूटन के बारे में सोचने का अर्थ है उनके महान कार्यो को याद करना। उनके जैसे व्यक्तित्व के बारे में इसी से अंदेशा लगाया जा सकता है कि उन्हें एक सर्वव्यापी सत्य को सिद्ध करने में कितना संघर्ष करना पड़ा।

आपको गेम के नियम सीखने चाहिए। और तब आप किसी भी खिलाडी से अच्छा खेलेंगे।

बीते हुए कल से सीखना, आज में जीना, कल के लिए आशा रखना। सबसे महत्तवपूर्ण चीज़ है, प्रशन पूंछना बंद मत करना।

अगर तथ्य सिद्धांत से नही मिलते है तो तथ्य को बदल डालिये।

बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना सत्य के खिलाफ जाना है।

स्वयं को सत्य और ज्ञान का न्यायाधीश समझने वालो का ये झूठा विश्वास ईश्वर ही खंडित करते है।

सच्चा धर्म ही सच्ची जिंदगी है, अपनी पूरी आत्मा के साथ जीना, सारी अच्छाई और सारी उदारता ही सच्चा धर्म है।

मै स्वर्ग और नर्क में से किसी को भी अच्छा या बुरा नहीं कहता क्योंकि मेरे दोस्त दोनों जगह रहते है।

शांति शक्ति के द्वारा नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।

हम हमारी समस्याओं को उसी सोच के साथ ख़त्म नहीं कर सकते है, जिस सोच के साथ हमने उन्हें पैदा किया हैं।

मूर्खता और बुद्धिमता में यह फर्क है की बुद्धिमता की एक सीमा होती है।

पागलपन : एक ही चीज़ को बार-बार करना और हमेशा अलग परिणाम की आशा करना।

अधिकांश लोग कहते है की वो बुद्धि है जो एक महान वैज्ञानिक बनाती है। वो गलत है चरित्र ही एक महान वैज्ञानिक बनाता है।

एक पुरुष को कभी पता नहीं होता की शुभ विदाई कैसे दे। और एक स्त्री को कभी समझ नहीं आता की शुभ विदाई कब दे।

मेरे पास कोई विशेष काबिलियत नहीं है, मै तो बस जिज्ञासु हूं।

ये दुनिया बड़ी ही भयानक है, उन लोगो के कारण नहीं जो बुरा करते है बल्कि उन लोगो के कारण जो बुरा होते देखते है और बुरा होने देते है।

शिक्षा वो है जो आपको तब भी याद रहे जब आप सब कुछ भूल गए हो जो आपको याद था।

सत्य और ज्ञान की खोज में लगे रहना ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।

हालात मनुष्य से ज्यादा मजबूत होते है।

हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।

वक्त बहुत कम है अगर हमे कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।

व्यक्तित्व सुनने या देखने से नहीं बनता, मेहनत और काम करने से बनता है।

यदि आप किसी चीज़ को साधारण तरीके से नहीं समझा सकते है तो इसका मतलब है की आप उसको सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं।

धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।

यदि आप किसी सुन्दर लड़की को चुम्बन करते हुए सुरक्षित ड्राइव कर रहे है तो इसका मतलब यह है की आप चुम्बन पर इतना ध्यान नहीं दे  रहे है जितना की देना चाहिए।

गुरुत्वाकर्षण लोगो के प्यार में गिरने के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।

किसने यह सिद्ध किया की सारी ख़ुशी ही इच्छा है? सब कुछ उस भगवान के हातो में है. इसीलिए हम में से हर एक को जो है उसी में संतुष्ट होना चाहिये.

इन्हे भी पढ़ें  :

Prernadayak shayari

100+Acharya chanakya niti quotes in hindi

जीवन जीने की सच्ची बातें अनमोल वचन | प्रेरणादायक अनमोल वचन अनमोल विचार

अनमोल रिश्ते SMS

जीवन के लिए जिम्मेदारी पर अनमोल वचन

Best Motivational quotes with positive सुप्रभात सुविचार |